मिस्र के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी ने ईरान के साथ संबंध मज़बूत करने पर बल दिया है। ईरान की समाचार एजेंसी फार्स को साक्षात्कार देते हुए मुर्सी ने कहा कि क्षेत्र में सामरिक संतुलन बनाए रखने के लिए यह आवश्यक है।समाचार एजेंसी फार्स के अनुसार, मोहम्मद मुर्सी ने बल देकर कहा है कि मेरी विदेश नीति में ईरान और मिस्र के बीच मज़बूत संबंधों को वरीयता प्राप्त है। तीन दशक तक मिस्र की सत्ता पर क़ाबिज रहे होस्नी मुबारक के अपदस्थ होने के बाद पहली बार हुए राष्ट्रपति चुनाव में मुस्लिम ब्रदरहुड के प्रत्याशी मुहम्मद मुर्सी को जीत मिली है। ज़ायोनी शासन और कुछ पश्चिमी देश उनके निर्वाचन को लेकर चिंता में हैं। उन्हें इस बात का भय है कि मुर्सी के इस्लामिक रिकॉर्ड के कारण ज़ायोनी शासन और मिस्र के पूर्व तानाशाह के बीच हुए समझौते ख़तरे में पड़ सकते है।मिस्र और ईरान के बीच अच्छे संबंध एवं सहयोग ज़ायोनी शासन और उसके कट्टर समर्थक अमेरिका के लिए चेतावनी है। ऐसा माना जा रहा है कि मिस्र और ईरान के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध क्षेत्र में अमेरिका और ज़ायोनी शासन की वर्चस्ववादी नीतियों के लिए स्पष्ट चेतावनी है। दोनों देशों के बीच यह संबंध 1980 से मिस्र और इस्राईल के बीच शांति समझौता होने के बाद से टूट गये थे।समाचार समाप्त......166
25 जून 2012 - 19:30
समाचार कोड: 324947
मिस्र के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी ने ईरान के साथ संबंध मज़बूत करने पर बल दिया है.........